Mirzapur News: घास काटने गई महिला को सर्प ने डसा
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के अमोई पुरवा टउआ गांव पप्पू पटेल की पत्नी 40 वर्षीय उषा को सर्प ने डस लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया है। पप्पू ने बताया कि पत्नी खेत के मेड़ा पर घास काट रही थी। तभी सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। जिससे वह अचेत हो गई। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से अचेत महिला को सीएचसी लालगंज ले गए। यहां उपचार के बाद महिला की हालत स्थिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.