Mirzapur News: घास काटने गई महिला की करंट से मौत
मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मड़िहान थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में मंगलवार सीवान में घास काटने गई महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घास काटते समय वह बिजली के पोल के स्टे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मड़िहान के महुआरी गांव निवासी 42 वर्षीय सुनीता सुबह घर से सौ मीटर दूर सीवान घास काटने गई थी। वह सीवान में घास काट रही थी। उसी दौरान बिजली के पोल में लगे स्टे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Banda News: करंट से महिला की मौत पर किया दो लाख जुर्माना आस-पास के लोगों ने महिला को मृत अवस्था में पड़ा देख उसके घरवालों को सूचना दी। मौके पर जेठ जयप्रकाश व परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.