Mirzapur News: घाट पर अश्लील गाना बजा रहा युवक धराया
मिर्जापुर, अगस्त 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बरियाघाट पर अश्लील गाना बजा रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा। महिला थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया ने बताया कि वह मय हमराही संग चेकिंग कर रही थीं। तभी बरियाघाट की सीढ़ी पर बैठा एक युवक अपने मोबाइल में लगातार अश्लील गाने तेज आवाज में बजा रहा था। घाट पर महिलाएं भी मौजूद थीं। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। आपरेशन मजनू के तहत आरोपी कटरा कोतवाली के मुकेरी बाजार निवासी सोनू विश्वकर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मनचला गिरफ्तार, महिलाओं पर कर रहा था अश्लील टिप्पणी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.