Mirzapur News: घाघर नहर में उतराया मिला युवक का शव
मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरवान व भवानीपुर गांव स्थित पुल के पास घाघर नहर में गुरुवार की शाम युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और मोर्चरी हाउस भेज दिया। देर रात पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है।
नहर में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप क्षेत्र में सिंचाई के लिए सोनभद्र के धंधरौल बांध से घाघर नहर निकली है। फसलों की सिंचाई के लिए घाघर नहर में इन दिनों पानी छोड़ा गया है। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे गांव के कुछ युवक मछली पकड़ने के लिए घाघर नहर की ओर गए थे। तभी भवानीपुर व दरवान गांव के बीच घाघर नहर पर बने पुल के पास खड़े होकर मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान पुल से कुछ दूर घाघर नहर के किनारे पानी के बीच घास फूंस में फंसा एक युवक का शव दिखाई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.