मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के समौती गांव की आठ वर्षीय अंशु पुत्री चिर‌उंजी घर से भटककर हलिया बाजार पहुंच गई थी। बाजार में बालिका को अकेले इधर-उधर घूमते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बालिका का फोटो और विवरण क्षेत्र के विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में भेज दिया। सूचना प्रसारित होने के कुछ ही समय बाद बालिका की तलाश कर रहे स्वजनों ने फोटो देखकर हलिया थाने से संपर्क किया। पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बालिका को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर स्वजनों ने थानाध्यक्ष व विशेष रूप से कांस्टेबल जितेंद्र कुमार के त्वरित प्रयास और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस...