Mirzapur News: घर से बाजार जा रही किशोरी गश खाकर गिरी, मौत
मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव में बुधवार की सुबह अचानक गश खाकर गिरी किशोरी की मौत हो गई। वह घर से बाजार जा रही थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। क्षेत्र के बसुहरा गांव के बन्हैता टोला निवासी माता प्रसाद उर्फ यादव बैद की 16 वर्षीय पुत्री अंजना कुमारी सुबह घर निकली। वह कुछ दूर बाजार सामान लेने जा रही थी। तभी बीच रास्ते में अचानक गश खाकर जमीन पर गिर गई। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने किशोरी को उसके घर पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अचानक चक्कर खाकर किशोरी गिरी, मौत अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.