Mirzapur News: घर से आठ सौ मीटर दूर सीवान में युवक का मिला शव
मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुबार कला गांव के बैसान मोहल्ला निवासी एक युवक का मंगलवार की सुबह घर से आठ सौ मीटर दूर सीवान में धान के खेत के मेड़ पर पाया गया। मृतक के सिर में चोट के निशान थे और कान से खून बह रहा था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ लालगंज ने परिजनों और ग्रामीणों को किसी तरह समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.
मृतक की पहचान दुबार कला गांव के बैसान बस्ती निवासी स्व. राम गोविंद कोरी के 37 वर्षीय पुत्र कमलेश उर्फ छोटे कोरी मुंबई में गाड़ी चलाता था। वह अपने बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए छह दिन पहले घर आया था। मुंडन शुक्रवार को गड़बड़ा धाम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.