Mirzapur News: घर में सोए युवक को सर्प ने डसा, मौत
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र पतार कलां गांव में बीती रात घर में सोए युवक को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुबार कला चौकी क्षेत्र के पतार कला गांव के चौका मजरा निवासी लल्लन कोल का पुत्र 18 वर्षीय दीपक कोल ने देर शाम घर में भोजन किया। उसके बाद वह जमीन पर ही सो गया। उसी समय सो रहे युवक को सर्प ने डस लिया। कुछ देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई में बड़ा था। मां की चार वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.