मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में बुधवार की रात घर में सोई महिला को सर्प ने डस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। गांव निवासी 26 वर्षीय मीना अपने मायके सोनगढ़ा गांव आई थी। रात भोजन करने के बाद घर में सो रही थी। उसी समय महिला को सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। घरवालों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे आनन-फानन में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव उसके ससुराल ले गए। यहां झाड़ फूंक कराया। हालत सामान्य होने पर उसे घर ले आए। गुरुवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे मीना की तबीयत दोबारा बिगड़ने लगी। परिजन उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. रीना ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक द...