Mirzapur News: घर में सोई किशोरी को सर्प ने डसा, मौत
मिर्जापुर, जुलाई 27 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा गांव में सोमवार की भोर में सर्पदंश से किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।गांव निवासी दिनेश सरोज उर्फ फागू की 14 वर्षीय बेटी प्रीति सरोज देर शाम भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो रही थी। भोर उसकी नींद खुली। जैसे ही उसने बिस्तर से उठकर फर्श पर पैर रखा। उसी दौरान उसके पैर में सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंच गए। मां धर्मा देवी ने कमरा खोला तो बेटी जमीन पर तड़प रही थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। घरवाले उसे आनन-फानन में झाड़ फूंक कराने गांव में लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तब पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.