मिर्जापुर, अगस्त 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव में बीती रात घर में जमीन पर सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामकुमार किसान थे। खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके पुत्र आकाश ने बताया कि पिता रात भोजन करने के बाद घर में जमीन पर सोए थे। उसी समय उनके हाथ में सांप ने डस लिया। वह नींद में थे। जिसके कारण वह सांप को मेढक समझ कर पकड़ लिए। सर्प ने उनके हाथ दोबारा डस लिया। हाथ की अंगुली में जिस स्थान पर सांप ने डसा था। पिता ने उस स्थान से खून चूसकर जहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें लेकर कछवां अस्पताल ले गए। प्राथम...