मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के बंध‌इता मजरे में गुरूवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ क्षत्रधारी कोल के घर में घुस गया। संयोगवश उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था l जिससे बड़ा हादसा टल गया। पड़ोसियों ने मगरमच्छ को घर में घुसते देखा तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घर में मगरमच्छ घुसने से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए बांस और बल्ली की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाल दिया।घर से निकलने के बाद मगरमच्छ पास स्थित एक तालाब में चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन तालाब में मगरमच्छ के...