मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरवा गांव घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना का विवरण क्षेत्र के गौरवा गांव के रामपुर पौड़ी मजरा निवासी मुकताहुल हुसैन का आरोप है कि बीते शनिवार को पुत्री करिश्मा बानो अपने पति से मोबाइल पर बातचीत कर रही थी। किसी बात को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर उसके ससुराल पक्ष के चौरा निवासी गुलाबुद्दीन, साहिब अली, नन्हकू व गौरवा गांव के लाल मुहम्मद चार लोग घर में घुस आए। गाली गलौज देते हुए मारपीट पर उतारु हो गए। पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी भाग निकले। सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं बीच बचाव करने आए भाई लाला मुस्लि...