मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा कला गांव में भूमि विवाद को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सेमरा कला गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी संतोष कुमार चौरसिया ने ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके जेठ वृहस्पति चौरसिया व उसका पुत्र रवि चौरसिया जमीन संबंधी विवाद को लेकर बीते दो नवंबर की शाम छह बजे उनके घर पहुंचा। दोनों गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सेमरा कला गांव निवासी पिता पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...