मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव में बीती रात मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे पांच संदिग्धों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। पकड़े गए संदिग्धों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई की। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

मकान में घुसे पांच संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ा क्षेत्र के रघईपुर गांव निवासी दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि रात लगभग दो बजे दो बाइक से आए पांच युवक घर में घुस गए। महिलाओं से कमरे का ताला खोलने व गहने वाले संदूक की चाबी देने की धौंस पट्टी दी। घबराई महिलाओं के शोर मचाने पर अन्य कमरों में मौजूद परिवार के लोग भी पहुंच गए। पांचों संदिग्ध को धर दबोचा। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने...