Mirzapur News: घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के रजौहा में शुक्रवार की रात चोर घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि रात वह अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी कर सोने चले गए। रात लगभग ग्यारह बजे जब घर से बाहर निकले तो बाइक गायब थी। मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.