Mirzapur News: घर के बाहर खेल रही बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत
मिर्जापुर, जुलाई 3 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी राजकुमार का घर रेलवे लाइन के पास राजगढ़-मधुपुर मार्ग किनारे है। शाम लगभग साढ़े चार बजे उनकी पुत्री तीन वर्षीय गुड़िया घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी रेलवे कार्य में भस्सी गिराने के लिए जा रहे ट्रक ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर गांव के रास्ते भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.