मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में घर के बरामदे में खड़ी बाइक सोमवार की रात चोर उड़ा ले गए। पीड़ित थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। क्षेत्र में बाइक चोरों का गैंग सक्रिय होने से लगभग डेढ़ माह में आधा दर्जन बाइको की चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की रात भोजन करने के बाद घर में सोए थे। उनकी बाइक घर के बरामदे में खड़ी थी। रात में चोर बरामदे में खड़ी बाइक चुरा ले गए। सुबह जब दुर्गेश की नींद खुली तो घर के बाहर आए l बरामदे में खड़ी बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की, परंतु बाइक का कोई पता नहीं चला। जिसपर पीड़ित थाने पर बाइक चोरी का अज्ञात चो...