Mirzapur News: घर के दरवाजे पर सर्पदंश से छात्र की मौत
मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरपट्टी गांव में बुधवार की रात दस बजे घर के दरवाजे पर सर्पदंश से छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।चुनार के ईश्वरपट्टी गांव निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र 17 वर्षीय आलोक कुमार यादव 11वीं का छात्र था। देर शाम भोजन करने के बाद घर के दरवाजे के पास सोने जा रहा था। उसी दौरान उसके पैर में सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में गांव झाड़ फूंक कराने लेकर चले गए। यहां सुधार के बजाय उसकी हालत और बिगड़ गई। कुछ देर बाद छात्र की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत छात्र घर का इकलौता पुत्र था। वह अदलपुरा स्थित संतपॉल इंटर कॉलेज में पढ़ता था। घरवालों ने पुलिस को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.