Mirzapur News: घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के टम्मनगंज मोहल्ला स्थित घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और नगदी पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला निवासी संदीप सिंह का मवैया में भी मकान है। यहां उनके पिता का निधन हो गया। वह परिवार संग मवैया गांव चले गए। 26 अक्तूबर को जब घर लौटे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर से जेवरात और नगदी समेत अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। पीड़ित के अनुसार चोर 50 हजार नगदी और लाखों के आभूषण चुरा ले गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.