Mirzapur News: घर का ताला तोड़कर एक लाख नकद व आभूषण चोरी
मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा रोड तिराहे पर स्थित मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गरौड़ी गांव निवासी सुशील कुमार वर्मा की शर्मा रोड तिराहे पर श्वेता इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान और आवास है। सुशील कुमार के अनुसार, वह 27 अगस्त की शाम करीब चार बजे परिवार के साथ मकान में ताला बंद कर पैतृक गांव चंदापुर, थाना लोहता, वाराणसी चले गए थे। 28 अगस्त की शाम करीब तीन बजे वापस लौटे तो घर का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान सीढ़ी का दरवाजा खुला मिला, जिससे उन्हें चोरी की आशंका हुई।आलमारी खोलकर देखने पर उसमें रखा एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछिया, पांच जोड़ी पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.