Mirzapur News: घरेलू विवाद को लेकर मारपीट में तीन जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सेमरिहा गांव में रविवार की रात घरेलू विवाद को लेकर दो महिलाओं में लाठी-डंडे और पत्थर चले। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी कंचना अपने घर से दो सौ मीटर दूर अपनी जेठानी मीना के घर पहुंची। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। मारपीट में मीना और उसके पति हुमेश, कंचना जख्मी हो गई। परिजनों ने घायलों को पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.