मिर्जापुर, जुलाई 7 -- Mirzapur News: हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सोमवार को हलिया क्षेत्र के मवई गांव में पंचसील पब्लिक स्कूल मवई कला में आयोजित ग्रीन चौपाल में अध्यापक, बच्चों, अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय,वन दरोगा नीटू शर्मा, राजकुमार वर्मा, फारेस्ट गार्ड शीतला बक्स सिंह, संदीप कुमार सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं महाविद्यालय के प्रबंधक लालबहादुर मौर्य रहे। यह भी पढ़ें- सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में वन महोत्सव यह भी पढ़ें- Gangapar News: हरित भविष्य के संकल्प के साथ हुआ पौध...