मिर्जापुर, सितम्बर 24 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर पुलिस पर तानाशाही और प्रताड़ित करने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रकाश गिरी का आरोप है कि कोई प्राथमिकी दर्ज न होने के बावजूद पुलिस उसे और उसके शिक्षक भाई को थाने में बैठाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। यह भी पढ़ें- शिक्षिका से अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जांच की मांगपुलिस के खिलाफ आरोप बताया कि लगभग छह माह पहले एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। चेन्नई स्थित मुख्य शाखा से खाता होल्ड हो जाने के कारण कुछ ग्राहकों का भुगतान अटक गया। पीड़ित ने बताया कि उसने सभी संबंधित ग्राहकों से थोड़ा समय मांगा और जल्द ही उनका बकाया पैसा लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद संतनगर पुलिस कई दिनों से उस पर गैर-कानूनी तरीके ...