Mirzapur News: ग्राम चौपाल मे ग्रामीणों ने शौचालय और आवास की मांग
मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम पंचायत जसवां और कचनपुर गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जसवां गांव में एडीओ कृषि शनि सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने शौचालय बनाने की मांग की। कचनपुर गांव में लोगों ने गरीब पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने की मांग की। कई अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन बनवाने की अपील किया।अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। कहाकि उन्हें पात्रता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस दौरान चौपाल में ग्राम प्रधान बेबी कुमारी सचिव जयोति व अश्वनी सिंह और अन्य लोग मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.