मिर्जापुर, अगस्त 21 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम पंचायत मवई कला और दिघुली में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में जिले से नामित नोडल अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में मायूसी दिखी। चौपाल में केवल ब्लॉक के कर्मी और ग्राम सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन नोडल अधिकारी के रूप में नामित जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला कार्यक्रम अधिकारी नहीं पहुंचे। जिससे समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर बार बड़े अधिकारी नहीं आते। जिससे चौपाल का मकसद पूरा नहीं हो पाता। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कर्णावती नदी के बाढ़ से नस्ट फसलों की मांगी क्षतिपूर्ति ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम चौपाल ...