मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l विकास खंड बेदउर गांव में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की अधिकारियों ने समस्या सुनी। गांव के पंचायत भवन पर उपस्थित सचिव बाल कृष्ण के सामने शुद्ध पेयजल, आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण, राशन कार्ड, नल जल योजना जैसी तमाम समस्याओं को ग्रामीणों ने रखा l नोडल अधिकारी ने शिकायत रजिस्टर पर दर्ज कर समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान प्रधान राजेश कुमार, आशा, आंगनबाड़ी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...