Mirzapur News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर टूटी सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग की
मिर्जापुर, नवम्बर 5 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़भुईली गांव स्थित छलका के पास मुगलसराय रजवाहा की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार टूटकर नहर में गिर गई। इससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई और क्षतिग्रस्त दीवार का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। सिंचाई खंड चुनार के अंतर्गत मुगलसराय रजवाहा की सर्विस पटरी के कटान को रोकने के लिए बड़भुइली छलका के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। अदलहाट-शेरवां मार्ग से बड़भुईली गांव के छलका तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर सर्विस पटरी पहले से ही क्षतिग्रस्त है। वहीं, वाहनों के लगातार आवागमन और दबाव के चलते पटरी के किनारे बनी सुरक्षा दीवार टूटकर नहर में गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.