Mirzapur News: ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की
मिर्जापुर, जुलाई 4 -- Mirzapur News: राजगढ,हिन्दुस्तान संवाद विकासखंड के ग्राम पंचायत निकरिका में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में परिवार रजिस्टर की नकल देने के लिए पैसे वसूलने तथा पेयजल की समस्या का मुद्दा गरमाया रहा। ग्रामीणों ने निवर्तमान प्रधान व सचिव पर गम्भीर आरोप लगाए।निकरिका ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सचिव राहुल दत्त,प्रशासक कमलेश पाल के समक्ष ग्रामीणों ने आवास, शौचालय,वृद्धा, विधवा पेंशन में अनियमितता बरते जाने के आरोप के साथ ही परिवार रजिस्टर की नकल तथा खराब पड़े हैंडपंप के मरम्मत का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने ग्राम सचिव पर गांव से अक्सर गायब रहने का आरोप लगाया। कहाकि इससे परिवार रजिस्टर की नकल सहित अन्य आवश्यक कागजात लेने में ग्रामीणों को समस्याएं हो रही है। कई बार पंचायत भवन का चक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.