Mirzapur News: ग्रामीणों ने नाली की खुदाई को रोका, पैमाइश की मांग
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहा गांव में लिंक मार्ग पर जलभराव से करीब 20 परिवारों का आवागमन प्रभावित है। समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत की टीम जल निकासी कराने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण नाली की खुदाई शुरू नहीं हो सकी। इससे जलभराव की समस्या जस की तस बनी रही।
ग्राम पंचायत की टीम का प्रयास एडीओ पंचायत अजय शंकर के निर्देश पर ग्राम विकास अधिकारी अल्केश मौर्य सफाईकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम जल निकासी के लिए नाली की खुदाई कर रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पहले सड़क की पैमाइश कराने की मांग करते हुए कार्य रुकवा दिया।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों का कहना था कि पैमाइश के बाद ही नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीण गोविंद, फूलचंद, इंद्रावती, राम अनुज और पवन कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.