मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के लगभग दस हजार लोगों के बच्चों और अन्य परिजनों का जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। बीते दो माह पूर्व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले तहसील और ब्लॉक का चक्कर काटने के लिए विवश है। ग्राम विकास अधिकारियों का कहना है कि सीएससी से आधार लिंक न किए जाने से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। वहीं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का कहना है कि आधार की समस्या का समाधान कर दिया गया। एक ही ग्राम विकास अधिकारी कई सिस्टम पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लांगिन कर ले रहा है। इसी के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। कोई भी ग्राम विकास अधिकारी एक ही सिस्टम पर लागिंन करें तभी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी हो पाएगा।जिले के बड़ी सं...