Mirzapur News: ग्रामीणों की सहमति से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र : एसडीएम
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पटेहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद सोमवार को एसडीएम लालगंज अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनीं। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में केंद्र के निर्माण पर सहमति जताई। ग्रामीणों का कहना था कि परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र बन जाने से बच्चों के खेलकूद के लिए जगह कम हो जाएगी। इस पर एसडीएम ने बताया कि पुराने जर्जर आंगनबाड़ी भवन को ध्वस्त कराने के बाद वहां बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को विद्यालय की बाउंड्रीवाल से सटाकर केंद्र का निर्माण कराने का निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.