Mirzapur News: गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने से चंद दूर जिगना तिराहे के पास बाजार में शनिवार की शाम पांच बजे अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सिलेंडर में विस्फोट नहीं होने से अनहोनी टल गई।जिगना तिराहे पर मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग के बगल एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगी। आग देख दुकानदार अपनी दुकानों से भाग खड़े हुए। दुकानदारों ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी रामजी लाल गलियारे में गैस सिलेंडर पर चाय बना रहा था। उसी समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। वह शोर मचाते हुए भाग निकला। तभी एक दुकानदार ने आग की लपटों के बीच भींगे हुए बोरे से सिलेंडर को ढक दिया। काफी देर तक लपटें निकलने के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संदर्भ में थाना प्रभारी संजय सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.