मिर्जापुर, नवम्बर 15 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l ग्राम न्यायालय लालगंज से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।उपनिरीक्षक शिवजी यादव ने हमराही कांस्टेबल राजेश मौर्य के साथ कोटार गांव निवासी अमरनाथ को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपित के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज है। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने वारंट के अनुपालन में गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी को गिरफ्तार कर ग्राम न्यायालय लालगंज में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...