Mirzapur News: गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जमालपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार धर दबोचा। आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सीओ चुनार गायत्री यादव ने बताया कि आरोपी औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलनगर निवासी बेताब आलम के विरुद्ध पशु तस्करी समेत अन्य धाराओं में अदलहाट थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।एसपी अपर्णा रजत कौशिक की ओर से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.