Mirzapur News: गेल कम्पनी ने दो एकड़ वन भूमि पर कर लिया अवैध कब्जा
मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जा आम लोग ही नहीं बल्कि अब सरकारी कम्पनियों के अधिकारी भी करा रहे है। नगर में पीएनजी गैस आपूर्ति के लिए गेल कम्पनी ने विंढमफाल रेंज के बरकछा गांव में वन विभाग की करीब दो एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर कार्यालय और गैस आपूर्ति के लिए टैंक का निर्माण करा दिया। शासन ने वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए मिर्जापुर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार को पत्र भेजा है। चेतावनी दी है कि यदि वन भूमि पर से तत्काल कब्जा नहीं हटवाया गया तो अवैध अतिक्रमण करने वाली कम्पनी के साथ ही वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वन भूमि पर अतिक्रमण वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से वन भूमि पर अतिक्रमण धड़ल्ले से किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.