Mirzapur News: गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन
मिर्जापुर, नवम्बर 24 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर भुईली खास स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन एवं बंदगी हुई। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।सेवादार सुमेर सिंह ने बताया कि गुरुनानक जयंती को लेकर सुबह से ही गुरुद्वारे में आस्थावान श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और गुरु नानक देव के बताए प्रेम, सेवा, समानता एवं भाईचारे के संदेश को आत्मसात किया। इस अवसर पर ग्रामीण अभय जायसवाल, गोपाल केशरी, विजय जायसवाल, ग्राम प्रधान अनीता जायसवाल, महेन्द्र यादव सहित अन्य ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.