मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विजयपुर-भारतगंज मार्ग से कुशहां-बरबटा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को भागाते हुए काम ठप करा दिया। साथ ही कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार एवं अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।विजयपुर-भारतगंज सड़क से कुशहां दलित बस्ती तक चार सौ मीटर संपर्क मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी पर एक कोट गिट्टी फैलाकर डामरीकरण का काम शुरू करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सड़क लेपन में अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा चेतावनी दी कि लीप...