Mirzapur News: गायब बाइक को बरामद करने की पुलिस से लगाई गुहार
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के देवहट कटरा गांव निवासी गोपाल ने बीते शनिवार को ड्रमंडगंज बाजार से गायब हुई मोटरसाइकिल को बरामद करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। गोपाल ने बताया कि 24 अक्तूबर की शाम को लालगंज क्षेत्र के कठारी गांव निवासी दामाद मनोज की मोटरसाइकिल लेकर ड्रमंडगंज बाजार में सामान लेने गया था। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगा। सामान खरीद कर वापस लौटा तो वहां से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घर के समीप से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.