मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के रतेह चौराहा पर स्थापित गणेश प्रतिमा का शुक्रवार की शाम को गाजेबाजे के साथ खुटहा गांव स्थित सेवटी नदी में विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व गुरुवार शाम को हवन पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। विसर्जन में शामिल भक्तों ने जय गजानन, जय गणेश के जयकारों के साथ सेवटी नदी में प्रतिमा विसर्जित की। इस दौरान गणेश उत्सव समिति के राकेश चौरसिया, मनोज सोनी, संजय चौरसिया, राम सकल चौरसिया, दिलीप गुप्त, राजेश केशरी विद्याकांत चौरसिया, बृजेश पटेल आदि शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व एसआइ ओमप्रकाश पांडेय सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mohoba News: गजानन को नम आंखों से दी विदाई अगले साल का बुलावा यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: झांकी निकालक...