Mirzapur News: गांधी जयंती पर पौधरोपण कर दिया संदेश
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। गांधी एवं शास्त्री की जयंती के अवसर पर माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकास खण्ड के दाढ़ीराम ग्रामसभा में वृहद स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसअवसर पर ग्रामसभा में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, ग्राम प्रशासक दाढ़ीराम राजेश प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकनाथ दुबे, पंचायत सहायक दीपचंद पाल, युवा मंडल अध्यक्ष अशोक पाल, रामगोपाल पाल, नीरज यादव, ओंकार, अजय भारती आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण का संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.