मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । पड़री थाने के दो सिपाही पर गांजा तस्कर से पैसे लेकर उसे छोड़ने के आरोप का मामला सामने आया है। मामले का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पैसे गिन रहा है। जबकि दूसरा उसका वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की जांच कराई। आरोपी सिपाही हिमांशु और सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिसकर्मी पैसे गिन रहा है। यह वीडियो 23 अक्तूबर का है। पुलिसकर्मी पर गांजा तस्कर से पैसे लेने का आरोप भी लगा है। वायरल वीडियो की जांच कराई गई तो पता चला कि पड़री के ...