Mirzapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब
मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: विंध्याचल। अटल चौराहा पर श्री गणेश महोत्सव पूजा समिति से स्थापित गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया गया। अटल चौक से शुरु हुई विसर्जन शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ समिति के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए। ढोल-ताशा और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते अबीर-गुलाल उड़ाकर गणेशजी को विदाई दी। शोभायात्रा भागदेवर गांव स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम के पास स्थित सप्तसागर तालाब में विधि-विधान से गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण बरनवाल ने गणेश महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.