Mirzapur News: गड्ढे में फिसली बाइक, वाहन से कुचलकर मां-बेटे और पोते की मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता पीडब्ल्यूडी के गड्ढायुक्त मार्ग पर बुधवार की सुबह बाइक फिसलने से मां-बेटे और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर गिरे तीनों को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना नरायनपुर चौकी से सौ मीटर दूर आलू मील के सामने सुबह सवा दस बजे की है। अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टीकलां गांव निवासी मनोज चौहान (25) अपनी मां मुन्नी (45) और तीन वर्षीय भतीजे प्रियांस के साथ बाइक से वाराणसी के रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर से लौट रहा था। अदलहाट के आलू मील के सामने बाइक सड़क की पटरी से फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.