Mirzapur News: गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत,घर का बुझा चिराग
मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के मतवार कुशियरा ग्रामपंचायत के बघेलपुर गांव निवासी रमेश पाल के आठ वर्षीय इकलौते पुत्र प्रियांशु पाल की रविवार को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी इंद्रमणि अपने खेत से मिट्टी निकालकर मकान का निर्माण कराया था। मिट्टी निकालने के कारण खेत में गहरा गड्ढा बन गया था l जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। प्रियांशु प्रतिदिन की तरह रविवार को शौच के लिए सीवान की ओर गया था। छुट्टी का दिन होने के कारण वह स्कूल नहीं गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
खोजबीन खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बालक को सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.