मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बारिश के बाद अहरौरा जलाशय के छह गेट खुलने से गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों के खेतों में पहुंचने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बाढ़ की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धोबही गांव में सेमरी बाबा मंदिर के पास तटबंध से पानी निकलकर खेतों और जमालपुर-रामपुर संपर्क मार्ग तक पहुंच गया है। करजी गांव के पास पिछले वर्ष टूटे तटबंध की मरम्मत नहीं होने से तीन स्थानों से पानी खेतों में जा रहा है। गोगहरा के पास ग्रामीणों ने जर्जर तटबंध की खुद मरम्मत कर पानी रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: खेत में पानी भरे रहने से धान की फसल को नुकसान की संभावना ग्रामीणों ने तटबंध की मरम्मत नहीं होने को विभागीय लापरवाही बताया। गौरी, गुलौरी, डोहर...