Mirzapur News: गंगा घाट मार्ग पर बहाया जा रहा है नाली का गंदा पानी व गोबर
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां डीह स्थित कश्यप कुंड के पीछे गंगा घाट मार्ग पर गोबर और नाली का गंदा पानी बहाए जाने से राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। गंगा घाट को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग सड़क पर भैंस का गोबर और गंदा पानी बहा दे रहे है। इससे पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है।गोबर-मिट्टी और पानी होने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। इससे पैदल आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। यह मार्ग कश्यप कुंड होते हुए गंगा घाट की तरफ जाता है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजन के लिए जाते हैं। कीचड़ के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत कछवां मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.