मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। वन प्रभाग लालगंज अंतर्गत क्षेत्र के गंगा नदी के तटवर्ती मिश्रपुर गांव में हरे-भरे प्रतिबंधित पेड़ों की सैकड़ों कुंतल लकड़ियों का ढेर लगाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। आसपास के गावों से आम, महुआ,नीम,जामुन एवं अन्य फलदार तथा छायादार पेड़ों को दिन दहाड़े कटर मशीन से मिनटों में धराशायी करने का धंधा यहां धड़ल्ले से चल रहा है। बगैर वन विभाग की परमिशन के मिश्रपुर एवं आसपास के गावों में बेशकीमती शीशम, सागौन जैसे पेड़ों को जमींदोज किया जा रहा है। डंप लकड़ी रात के अंधेरे में गैर-जनपदों में सप्लाई किया जा रहा है।मंगलवार को वन विभाग की टीम के पहुंचने की भनक पहले ही लग जाने के कारण लकड़ी माफिया ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर प्रतिबंधित पेड़ों के टुकड़ों को बाजरे के खेत में छुपाने में कामय...