Mirzapur News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि से श्मशान घाट व फसलें डूबी-1
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार की दोपहर 12 बजे के बाद गंगा के जलस्तर में आधा सेमी प्रति घंटे की वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर शाम को छह बजे 76.050 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से 67 सेमी नीचे है। वहीं गंगा के बाढ़ से सीखड़, मझवां, कोन और छानबे ब्लॉक के सौ से अधिक गांवों की खरीफ की फसल डूब गयी। इससे किसानों को भारी क्षति हुई है। वहीं चील्ह घाट पर बनवाया गया श्मशान घाट भी बाढ़ के पानी में डूब गया। इससे शवदाह करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जलस्तर में वृद्धि जिले में गंगा के जलस्तर में बुधवार की दोपहर बाद से वृद्धि शुरु हो गई थी। गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा था। वहीं गुरुवार को सुबह छह बजे से गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि घट कर एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.