मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा के जलस्तर में रविवार की शाम छह बजे से फिर दो सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि शुरु हो गई है। गंगा का जलस्तर शाम को छह बजे 66.760 मीटर रिकार्ड किया गया। यह चेतावनी बिंदु से 9.964 मीटर नीचे है। गंगा के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के किसान सहमें हुए है।

किसानों की चिंता किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो तटवर्ती इलाके में बोई गई फसलों के खेतों तक पानी शीघ्र पहुंच सकता है। वहीं जिला प्रशासन ने भी बाढ़ कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया है। डीएम पवन कुमार गंगवार ने सदर और चुनार के उप जिलाधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर बराबर नजर रखने का निर्देश दिया है। कहा है कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अभी से ...